{"_id":"5eee441c8ebc3e43001f57ca","slug":"without-rain-dirty-water-appears-near-the-gate-of-the-family-court-ballia-news-vns5312856199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बरसात भी फैमिली कोर्ट के गेट के समीप लगता है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बरसात भी फैमिली कोर्ट के गेट के समीप लगता है गंदा पानी
विज्ञापन
बलिया। पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यहै कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के नाले व गड़ही ओवरफ्लो होने लगे हैं। उधर, लगातार बारिश से किसानों में खुशी है।
शहर में नाली के गंदे पानी के चलते कोर्ट के वादकारियों से लेकर अधिवक्ता तक परेशान हो जाते हैं। बरसात तो दूर अन्य मौसमों में भी परिवार न्यायालय के गेट नंबर चार के पास मुख्य सड़क पर जल जमाव वादकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों के आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते बरसात के दिनों में कई स्थानों पर मिनी तालाब का रूप धारण कर लेता है, हमेशा पानी लगे रहने के चलते सड़क टूट कर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस सड़क में एक जगह सीवरेज का चेम्बर टूट गया है। जिसमें करीब 12 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। अधिवक्ताओ की मानें तो इस मामले में न्यायालय की ओर से पूर्व न्यायिक अधिकारियों ने कई बार जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा। लेकिन अब तक नगरपालिका प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से सड़क पर बने गड्ढ़ों व पानी निकासी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल कोर्ट के बगल में सड़क उस पार पुलिस चौकी भी है, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए आवास भी बनाए गए, लेकिन उन आवासों में से निकलने वाला पानी के लिए कहीं व्यवस्था नहीं बनाई गई। ऐसे में पुलिस चौकी का पानी भी सड़क पर आकर ही जमा रहता है। सड़क पर जलभराव को लेकर न्यायालय के पूर्ववर्ती अधिकारियों ने भी जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित किया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं है।
नवानगर। मानसून की आहट पाते ही किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। जिन किसानों ने निजी संसाधनों के सहारे समय से नर्सरी डाल दी थी उनके लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है और वह धान की रोपाई शुरु कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे दी है, वहीं दूसरी तरफ खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई भी शुरू होने लगी है। यह बरसात किसानों के लिए अमृत के समान माना जा रहा है। गांव में इस समय सभी खेतों में रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। किसानों का मानना है कि इस तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो धान