फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wishing liberation from corona by worshiping mother Kali

मां काली की पूजा कर कोरोना से मुक्ति की कामना

Fri, 31 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Wishing liberation from corona by worshiping mother Kali
बलिया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शुक्रवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मां काली का पूजन अर्चना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने मां काली मंदिर में सिंदूर और गुड़हल का फूल चढ़ा कर मां की पूजा की और पुआ, पूड़ी का भोग लगाया। इस दौरान परिवार की सुख समृद्धि और कोरोना से मुक्ति की कामना की।
विज्ञापन

शहर में मां काली मंदिर के गेट बंद रहे, जहां भक्तों ने बाहर से ही पूजन अर्चन किया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस वर्ष कोरोना के कहर के चलते एवं शासन प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण कहीं भी मां काली का जुलूस नहीं निकाला गया। प्रत्येक वर्ष सावन माह में मां काली की पूजा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में की जाती है। इस वर्ष भी मां काली की पूजा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को की गई। जिसमें महिलाओं ने अपने अपने घरों में पूजा करने के बाद गांव के बाहर स्थित मां काली के मंदिर में गुड़हल का फूल, पुआ पकवान, छाक, सिंदूूर आदि चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। मां काली के पूजा के दौरान जिस भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है, वह मंदिर पर बकरा, पड़वा आदि को बलि देते है या फिर कान काटकर छोड़ देते है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाला जुलूस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर नहीं निकाला गया। बता दे कि पूजा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में काली मंदिरों में महिलाओं ने सोशन डिस्टेसिंग का तनिक भी पालन नहीं किया। बार बार प्रशासन सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मुंह पर मास्क लगाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है, बावजूद लोगों कोरोना को हल्के में लेकर लापरवाही बरत रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed