{"_id":"60ca3c4e8ebc3ef97d6a9c12","slug":"will-not-be-able-to-go-abroad-due-to-lack-of-kovid-vaccine-ballia-news-vns595203734","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन के अभाव में नहीं जा सकेंगे विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन के अभाव में नहीं जा सकेंगे विदेश
विज्ञापन
जनपद में 18 से 44 वर्ष के लोगों को लगने वाले कोविड वैक्सीन का सलाट नहीं मिलने के कारण टीका नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण विदेश जाने वाले लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। विदेश जाने वाले लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो करा दिया है, लेकिन स्लॉट नहीं मिलने के कारण उन्हें वैक्सीन नहीं लग पा रही है। जिसके कारण उनकी विदेश जाने की यात्रा अधूरी दिख रही है। क्योंकि यात्रा के दौरान टीका लगने की प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। प्रमाणपत्र नहीं होने पर यात्रा की अनुमति नहीं है।
कारोना का टीका लगवाने को लेकर लोगों में ऊहापोह की स्थिति चल रही है। कारण कि 18 से 44 वाले लोगों को बिना आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और बिना सलाट मिले टीका नहीं लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर सबसे बड़ी समस्या विदेश जाने वाले लोगों को हो रही है। विदेेश जाने वाले लोगों का पासपोर्ट, बीजा बन चुका है। यहां तक की फ्लाइट का टिकट भी हो चुका है। लेकिन कोविड वैक्सीन का टीका नहीं लगने के कारण उनकी विदेश जाने की हसरत अधूरी दिख रही है। विदेश जाने वाले फेफना थाना के मिड्ढा गांव निवासी शोभ नाथ प्रजापति ने बताया कि उसने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लिया है, लेकिन सलाट नहीं मिलने के कारण उन्हें कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा है। जबकि मेरी फ्लाइट पांच जुलाई को है। अगर मुझे पांच जुलाई से पहले कोरोना की पहली डोज नहीं लगती है और प्रमाण पत्र नहीं मिलता है तो विदेश नहीं जा पाएंगे।
वहीं इसी गांव के रवि गोंड व लाल बाबू शाह ने बताया कि पांच जुलाई को फ्लाइट का टिकट है, लेकिन कोरोना की वैक्सीन न लगने के कारण विदेश जाने की उम्मीद कम दिख रही है। उन्होंने मांग किया कि 18 से 44 वाले लोगों को आपातकालीन में बिना आनलाइन रजिस्ट्रेशन व सलाट के वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजनाथ ने बताया कि 18 से 44 वाले लोगों को चाहे विदेश जाना हो या इंडिया में ही रहना हो, सभी को कोरोना की पहली डोज लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और स्लॉट का इंतजार करना होगा, क्योंकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हां कोरोना की दूसरी डोज के लिए सरकार ने विदेेश जाने वाले लोगों के लिए 84 दिन के बजाय 28 दिन कर दिया है।