फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wife of Inspector injured and jewelry worth lakhs taken away people angry lock was broken

बदमाशों ने पुलिसकर्मी के घर को खंगाला : लाखों के गहने और कैश लेकर फरार, महिला से हुई थी हाथापाई; सभी हैरान

Fri, 18 Oct 2024 12:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 12:29 AM IST
सार

Ballia News: लाखों की लूट की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कमरे का ताला टूटा हुआ था। मौका मुआयना कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
wife of Inspector injured and jewelry worth lakhs taken away people angry lock was broken
पुलिस मामले का जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के कोटवा नारायणपुर के सरायकोटा में एनएच-31 से महज 50 मीटर दूर स्थित दरोगा के घर से बदमाश दस लाख से अधिक के जेवर ले गए। एक बदमाश ने हमला कर दरोगा की पत्नी, जो कि गांव की पूर्व प्रधान हैं, को भी घायल कर दिया।

विज्ञापन


सरायकोटा गांव के धंगलकापुरा निवासी हरि सिंह यादव महाराजगंज में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं। ये चार भाई हैं। भाई कन्हैया सिंह यादव घर पर रहते हैं। इनकी पत्नी चंदा यादव गाजीपुर जिले के जोगा में अध्यापक हैं। भाई बिहारी सिंह यादव बहराइच के कोतवाली देहात में एसआई हैं, सबसे छोटे भाई मुरारी सिंह यादव वाराणसी में सिपाही हैं। बुधवार की भोर में हरि सिंह यादव की मां दूजी मंदिर चली गईं।
विज्ञापन


इसके बाद बिहारी सिंह की पत्नी होशिला देवी कमरे से बाहर निकलीं तो देखा कि हाफ पैंट पहने एक नकाबपोश गलियारे में खड़ा है। इस पर होशिला देवी ने उसे पकड़ लिया। तभी दूसरा नकाबपोश आ गया। उसने गर्दन पकड़कर होशिला को आंगन में पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। सुबह पांच बजे परिवार की चंदा देवी कमरे से बाहर निकलीं तो देखा कि होशिला बेसुध पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी सिंह के कमरे का ताला टूटा है। अटैची से सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। गहने मुरारी की पत्नी सीमा सिंह के थे, जो पति के साथ वाराणसी में रहती हैं। होशिला देवी का इलाज गाजीपुर में चल रहा है। कन्हैया यादव ने नरही थाने में तहरीर दी। नरही थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। करीब दस लाख से अधिक के गहने बदमाशों के ले जाने की बात परिजनों ने बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed