फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife became a victim of violence for opposing live in relation

लिव इन रिलेशन का विरोध करने पर हिंसा का शिकार हुई पत्नी

Thu, 22 Sep 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wife became a victim of violence for opposing live in relation
बेल्थरारोड। पति के दो अन्य युवती के साथ लिव इन रिलेशन का विरोध करने पर पत्नी को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए पत्नी के पेट पर प्रहार कर उसका गर्भ नष्ट कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने इस मामले में चौकिया निवासी महिला की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौकिया निवासी महिला की शादी 20 अप्रैल 2021 को देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी के साथ हुई थी। पति बंगलुरु में कोचिंग चलाता है। 31 अगस्त 2021 को वह पति के साथ बंगलुरु गई। यहां पति का दो युवती के साथ लिव इन रिलेशन की जानकारी हुई। इसका उसने विरोध किया तो घरेलू हिंसा बढ़ गई। इस बीच गर्भवती होने पर पति ने 21 दिसंबर 2021 को मारकर गर्भ में ही अजन्मे बच्चे की हत्या कर दी। इसकी पीड़ा वह झेल ही रही थी कि पति ने दूसरी बार गर्भवती होने पर चार अप्रैल 2022 को बंगलुरु में ही जबरन गर्भपात करवा दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed