फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Why the SDM was wreaked havoc on those who did not apply masks, know what is the story

बलिया में मास्क न लगाने वालों पर क्यों टूटा एसडीएम का कहर, जानें पूरी कहानी

Fri, 21 Aug 2020 02:01 AM IST
varanasi Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Why the SDM was wreaked havoc on those who did not apply masks, know what is the story
बलिया में मास्क न लगाने वालों को पीटते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कानून का पालन कराने का दारोमदार प्रशासनिक अधिकारियों पर होता है, लेकिन वे ही तानाशाही पर आ जाएं तो क्या तस्वीर उभरेगी, इसका नजारा बृहस्पतिवार को बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के चौकियां मोड़ के लोगों ने अपनी आंखों से देखा। मास्क लगवाने के नाम पर एसडीएम बेल्थरारोड अशोक चौधरी लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर बर्बर ढंग से पीट रहे थे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया।   
 
 चौकियां मोड़ के रजत चौरसिया विशाल गुड़गांव ( हरियाणा ) में एक कंपनी आईसीएटी में ट्रेनी इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि आज अपरान्ह वह अपने भाई आशु के साथ दुकान पर बैठे थे। वह मास्क पहने थे तथा उनका भाई मुंह पर रूमाल बांधे हुए था। इसी बीच उनके दुकान पर एक होमगार्ड आया तथा बोला कि रुमाल के स्थान पर मास्क लगाओ। 
विज्ञापन


रजत ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश का हवाला दिया। इसके बाद होमगार्ड चला गया। थोड़ी देर बाद उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी सुरक्षाकर्मियों सहित दुकान में आए तथा अकारण लाठी लेकर स्वयं पिटाई करने लगे। उसने अपनी शिक्षा व नौकरी का हवाला दिया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसकी दोनों अंगुली फट गई हैं। नाखून उखड़ गया है। हाथ में भी चोट लग गई। भाई आशु के दोनों हाथ भी जख्मी हैं। रजत ने बताया कि उसकी व उसके भाई की बर्बर पिटाई के बाद दोनों भाइयों को उभांव थाने ले जाया गया। काफी देर बाद तहसील से एक कर्मचारी आया तथा उनसे एक माफीनामा लिखवाया और इसके बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आज दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी बेल्थरारोड तहसील परिसर में सरेआम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। वह तहसील के मुख्य गेट पर महिला के साथ बाइक से जा रहे एक व्यक्ति की भी पिटाई करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में उप जिलाधिकारी चौकियां मोड़ चौराहे पर एक दुकान में घुसकर दो युवकों की पीटते नजर आ रहे हैं। दोनों युवकों को सड़क पर लाकर भी पीटा गया। 

उप जिलाधिकारी की देखादेखी उनके सुरक्षा कर्मी भी उनकी पिटाई करते दिख हैं। इस नजारे को देख लोग दहल उठे। मौके पर उपस्थित एक पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि मास्क की चेकिंग को लेकर यह सारी कार्रवाई उप जिलाधिकारी ने की है। वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस उप निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की कोई भूमिका नहीं रही। बताते हैं कि पिटाई के दौरान पुलिस ने जब उप जिलाधिकारी को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को भी उनका कोपभाजन होना पड़ा। 

इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर पर जमकर पोस्ट हुआ है। आम लोग इसको लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधने लगे तो मसला मंडलायुक्त तक पहुंचा।  मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस मामले में जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया। डीएम एचपी शाही ने प्रशासन की हो रही फजीहत को देखते हुए उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी को कलेक्ट्रेट से संबद्ध करने व सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी संत लाल यादव को बेल्थरारोड का नया उप जिलाधिकारी बनाने का आदेश जारी कर दिया।


 इस बीच समाचार माध्यमों व सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुई। मुख्यमंत्री ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी को निलंबित करने व निलंबन अवधि में राजस्व परिषद से संबद्ध करने का आदेश दे दिया। उधर, पीड़ित रजत चौरसिया ने इस मामले में उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए देर शाम पुलिस को लिखित शिकायत दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed