{"_id":"64688fc9afbdf8cdbd0d3097","slug":"why-did-anil-rajbhar-call-op-rajbhar-a-confused-leader-also-accused-of-cheating-the-rajbhar-fraternity-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: अनिल राजभर ने OP Rajbhar को क्यों कहा कंफ्यूज नेता? राजभर बिरादरी को छलने का आरोप भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: अनिल राजभर ने OP Rajbhar को क्यों कहा कंफ्यूज नेता? राजभर बिरादरी को छलने का आरोप भी लगाया
Sat, 20 May 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 20 May 2023 02:46 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेवे के नाम पर राजभर बिरादरी को छलने का काम किया गया हैं। लेकिन लोग अब हकीकत जान चुके हैं और आने वाले समय में इसका प्रमाण भी देंगे।
विज्ञापन
अनिल राजभर ने OP Rajbhar को क्यों कहा कंफ्यूज नेता?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर कहा कि ओमप्रकाश राजभर कंफ्यूज नेता है, वो पूरी तरह से अनिर्णय के शिकार है। वो यह तय नहीं कर पा रहा हूं कि उन्हें कहां जाना है और क्या करना है, राजनीति में किस रास्ते पर चलना चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें अपनी जुबान से महाराजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेना चाहिए। मंत्री यही नहीं रुके और कहा कि वो विदेशी आक्रांताओं की मजार पर असदुद्दीन ओवैसी के साथ जाकर चादर चढ़ाते है, लेकिन महाराजा सुहेलदेव की समाधि पर जाना जरुरी नहीं समझते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुसाइड का Live Video: सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती ने खाया जहर, बोली- 'पेट में बच्चा है..मेरी मौत..'
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेवे के नाम पर राजभर बिरादरी को छलने का काम किया गया हैं। लेकिन लोग अब हकीकत जान चुके हैं और आने वाले समय में इसका प्रमाण भी देंगे। उन्होंने कहा कि जिन विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ महाराजा सुहेलदेव ने संघर्ष किया उनकी मजार पर चादरपोशी करना ओमप्रकाश के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। कहा कि भाजपा में ही राजभर बिरादरी का हित और सम्मान सुरक्षित है। इसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के नाम गाजीपुर से दिल्ली के ट्रेन चलाई। जबकि प्रदेश सरकार बहराइच में स्मारक बनवा रही है। कहा कि राजभर समाज ने प्रायश्चित करने का मूड़ बना लिया है और बलिया से आगाज होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन