फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   WHO team visits Kala-azar affected area

Ballia News: डब्ल्यूएचओ टीम ने कालाजार प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
WHO team visits Kala-azar affected area
जनपद के दस विकास खंड के 34 गांव कालाजार से प्रभावित है। गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ध्रुव पाण्डेय एवं सीफार संस्था के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ सतीश पाण्डेय ने जिला अस्पताल सहित कालाजार से प्रभावित दो ब्लॉकों का निरीक्षण किया। हनुमानगंज ब्लॉक के भरतपुरा, दुबहड़ ब्लॉक के शिवपुर नई बस्ती का हाल जाना। डॉ. ध्रुव पाण्डेय ने गांव में चल रहे कालाजार उन्मूलन के छिड़काव कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कालाजार से प्रभावित रोगियों से मुलाकात की और छिड़काव की स्थिति देखी, एवं जनसमूह से बातचीत कर कालाजार से बचने के उपाय बताए। इसके पश्चात सीएमओ डा. जयन्त कुमार की अध्यक्षा में समीक्षा बैठक हुई। कालाजार से संबंधित हर बिन्दु पर चर्चा की और रोग के रोकथाम के निर्देश दिया। सुनील यादव ने बताया कि कालाजार प्रभावित ब्लॉक में हनुमानगंज, मुरलीछपरा, कोटवा, रेवती, दुबहड़, चिलकहर, मनियर, बांसडीह, सोहांव और पंदह शामिल है। वर्तमान में छिडकाव का कार्य पंदह, रेवती और बांसडीह ब्लॉक में सम्पन्न हो चुका है। शेष ब्लॉक और ग्राम में आईआरएस चल रहा है। जनवरी 2023 से आज तक कालाजार का कोई भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed