फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When the school opened, the children were delighted and welcomed with roli-tilak

Ballia News: खुला स्कूल तो चहके बच्चे, रोली-तिलक से हुआ स्वागत

Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
When the school opened, the children were delighted and welcomed with roli-tilak
बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अंतर्गत बेसिक स्कूल में मंगलवार से नया सत्र शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंचे। जहां उनका शिक्षकों ने गुलाब के फूलों से भव्य स्वागत किया। उसके बाद कक्षाओं में प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य गेट पर प्रवेश करते ही शिक्षकों ने बच्चों का फूलों से स्वागत किया। उसके बाद कक्षा में प्रवेश कराया गया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली में बच्चों को गुलाब के फूल बरसाए गए। दोपहर के भोजन में बच्चों को खीर खिलाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि छह से अधिक नए बच्चों का नए सत्र में शामिल किया गया। जबकि गांव में बच्चों को स्कूल प्रतिदिन भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। शिक्षकों ने स्कूल को रंगोली से सजा रखा था। उसके बाद पहले दिन की बच्चों को पढ़ाई कराई गई। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि एक पखवाड़े तक स्कूल चलो अभियान चलेगा।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: नए शैक्षिक सत्र 2025-26 का आगाज खास अंदाज में हुआ। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को फूलों, पत्तियों, गुब्बारों और झंडियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली सजाई गई। विद्यालय में प्रवेश करते ही शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों को विविध व्यंजन परोसे गए। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विद्यालयों में अधिकाधिक संख्या में बच्चों के नामांकन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदरपुर : शिक्षा सत्र के पहले दिन बच्चों ने हलवा, खीर का आनंद लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुआंव में नव प्रवेशित बच्चों का शिक्षकों ने स्वागत किया। यहां हलवा, खीर के साथ बच्चों ने चावल, दाल का स्वाद लिया। पीएमश्री विद्यालय डिहवां में नव प्रवेशित बच्चों का माला पहना कर स्वागत किया गया। प्रथम दिन बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। रामकृष्ण मौर्य, कृष्णा गुप्ता, सुधीर तिवारी ने बच्चों का अभिनंदन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुआंव कक्षा 6 में नव प्रवेशी बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed