फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When JE beat him, the consumer accused him of threatening him.

Ballia News: जेई ने पिटाई तो उपभोक्ता ने धमकी देने का आरोप लगाया

Mon, 16 Oct 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
When JE beat him, the consumer accused him of threatening him.
कस्बे के बिंद टोली में चेकिंग के दौरान ग्रामीण बिजली विभाग के जेई पर हमलावर हो गए। वाद-विवाद में उत्तेजित ग्रामीणों ने जेई एवं उनके सहयोगी कर्मियों की पिटाई कर दी। किसी तरह जेई ने वहां से भागकर खुद को बचाया। बाद में दोनों पक्ष आरोप-प्रत्यारोप के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता सद्दाम हुसैन अपने सहयोगी कर्मियों के साथ स्थानीय कस्बे के बिंद टोली में कांबिंग करने के लिए गए थे। उपभोक्ता मुरारी बिंद पुत्र घमड़ी स्थानीय निवासी से कनेक्शन संबंधित कागजात की मांग की। आरोप है कि कागजात दिखाना तो दूर उल्टे पैसे लेने का आरोप जेई पर लगाने लगे। जेई सद्दाम हुसैन ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस पर पैसा लेने का झूठा आरोप लगाते हुए हमलावर हो गए और पिटाई कर दी। आरोपी पक्ष के अनुसार जेई एवं उनके सहयोगी उसके घर पर आकर वीडियो बनाने लगे। मना करने पर झूठा मुकदमा करा कर जेल भेजने की धमकी देने लगे। दोनों पक्ष थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed