फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When he was an MLA, he was planted and now he is a minister, so he is not taking any action

जब विधायक थे तो की थी रोपाई अब मंत्री है तो नहीं ले रहा कोई पुरसाहाल

Sun, 09 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
When he was an MLA, he was planted and now he is a minister, so he is not taking any action
सुखपुरा। गड़वार मार्ग पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं, लेकिन खरहाटार में सड़क के बीचों बीच तालाब की शक्ल में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शायद ही कोई कोई दिन होगा जब कोई ट्रक यहां से बिना फंसे निकल जाए। विभागीय निष्क्रियता किसी दिन बड़ी दुर्घटना को अंजाम देगी।
विज्ञापन

जनपद के सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार गड़वार-खरहाटार मार्ग से भारी वाहन प्रदेश के साथ-साथ बिहार के कई जनपदों को जाते हैं। जिस कारण सुबह से रात तक ट्रकों का लम्बा काफिला लगा रहता है। हैरानी की बात है कि पूर्व की सपा सरकार में इसी सड़क की बदहाली पर विरोध जताते हुए तत्कालीन विधायक उपेंद्र तिवारी ने इलाकाई लोगों के साथ धान की रोपाई कराई थी। लेकिन अब श्री तिवारी सूबे की सरकार में मंत्री है तब भी इस सड़क का कायाकल्प नहीं हुआ है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं। बावजूद इसके सड़क का कायाकल्प नहीं होना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed