फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat will not go out of the district without permission

Ballia News: बिना अनुमति जिले से बाहर नहीं जाएगा गेहूं

Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat will not go out of the district without permission
बलिया। गेहूं खरीद में मनमानी नहीं चलेगी। अब ट्रक व रेलगाड़ियों से गैर प्रांत के लिए गेहूं की खेप भेजना आसान नहीं होगा। किसानों को गेहूं का निर्धारित मूल्य दिलाते हुए भंडारण व गैर जिले में भेजने पर रोक लगाने के प्रति जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शासन की ओर से तहसीलवार निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है रेलवे को भी पत्र भेज कर रैक पर गेहूं लोड होने की सूचना देने की बात कही गई है। कहा गया है कि बिना अनुमति जिले से बाहर गेहूं नहीं भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत 17 मार्च से जिले में पांच एजेंसियों के 69 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। अब तक किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है, जबकि बाजार में आढ़तियों ने किसानों से गेहूं खरीद शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं आढ़तियों को गेहूं खरीद का रजिस्टर तैयार करते हुए खरीद के बाद किसान का नाम, पता व मोबाइल नंबर रिकॉर्ड के रूप में रखते हुए बैंक खाते में भुगतान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य व विपणन अधिकारी अब्दुल्ला ने कहा इसकाे लेकर शासन से पत्र आया है। किसानों से अपील करते हुए कहा है कि अपना पंजीकरण करवा कर क्रय केंद्र पर निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री करें। गेहूं बिक्री करने में कोई भी परेशानी होने पर कार्यालय में शिकायत करें। बताया कि किसानों को फसल का समर्थन मूल्य दिलवाना प्राथमिकता में शामिल है। टीम के पहुंचने पर रिकॉर्ड दिखाने के साथ जांच में सहयोग करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed