फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat will be procured at 41 procurement centres, which will open from March 1.

Ballia News: 41 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, एक मार्च से खुलेंगे

Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 41 procurement centres, which will open from March 1.
बलिया। किसानों की गेहूं की फसल अभी तैयार होने में काफी समय है लेकिन गेहूं खरीद की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। एक मार्च से गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन होने लगेगा। इसके लिए 41 क्रय केंद्रों के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार किसानों की मांग पर क्रय केंद्र बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के छह तहसीलों में गेहूं खरीद स्थल का निर्धारण कर दिया गया है। शासन की तरफ से पहले ही समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई है। वहीं, किसानों ने आनलाइन पंजीयन भी शुरू कर दिया है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना (एमएसपी) में किसानों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले रबी विपणन वर्ष 2025-26 की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इससे जिले के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एमएसपी पर गेहूं विक्रय के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन अथवा मोबाइल एप यूपी किसान मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। केवल पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। पूर्व वर्षों में पंजीकरण करा चुके किसानों को पुनः पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विवरण संशोधित कर उसे दोबारा लाक कराना अनिवार्य होगा। करीब 20 किसानों ने आनलाइन पंजीयन भी कराया है। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के बाद 48 घंटे के भीतर आधार लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराकर सरकार की न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना का लाभ उठाएं और अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर सुरक्षित एवं समयबद्ध भुगतान प्राप्त करें। किसान किसी तरह की दिक्कत होने पर केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। - अखिलेश कुमार सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed