फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat will be procured at 165 purchasing centers in the division, will be active from March 1

Ballia News: मंडल में 165 क्रय केंद्र पर होगी गेहूं की खरीद, 1 मार्च से होंगे सक्रिय

Sun, 26 Jan 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 165 purchasing centers in the division, will be active from March 1
बलिया। धान खरीद का लक्ष्य लगभग पूरा करने के बाद अब प्रशासनिक अमला गेहूं खरीद की तैयारी में जुट गया है। गेहूं खरीद के लिए आजमगढ़ मंडल में 165 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए मंडल के आजमगढ़, मऊ व बलिया जिले के क्रय एजेंसियों के प्रस्ताव ने अंतिम मुहर लगा कर डीएम ने संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय आजमगढ़ भेज दिया है। वहीं जिलों में खाद्य अधिकारी अपर जिलाधिकारी को बनाया गया है। इधर, किसान भी गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन व नवीनीकरण कराने में जुट गए है। किसान मोेबाइल एप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। सरकार ने एक मार्च से क्रय केंद्रों के संचालन की तिथि निर्धारित की है। अभी किसानों के गेहूं तैयार होने में भी काफी समय है। इसके बाद भी किसानों की सुविधा के लिए एक मार्च से क्रय केंद्रों को संचालन शुरू हो जाएगा। सरकार ने इस बार 150 रुपये अधिक कीमत तय की गई है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद के 24 से 48 घंटे के भीतर किसान के खाते में भुगतान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी किसान मित्र एप से भी कर सकते पंजीकरण : किसानों को जनसेवा केंद्र के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए यूपी किसान मित्र एप के जरिये किसान पंजीकरण करा सकते हैं। महज मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन से भी पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी समस्या से लिए केंद्र प्रभारी व विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव मिश्रा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए एक मार्च से सक्रिय हो जाएंगे। मंडल के तीनों जिले से क्रय केंद्रों की सूची प्राप्त हो गई है। किसान बिचौलियों के चक्कर में न पड़े। इससे किसान को घाटा उठाना पड़ता है। केंद्रों पर जाने से पहले किसान पंजीकरण करा लें। साथ ही खाते को भी आधार से लिंक करा लें। इससे भुगतान के समय किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed