फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat procurement will start from today at 42 centers

42 केंद्रों पर आज से शुरु होगी गेहूं की खरीद

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from today at 42 centers
बलिया। इस वर्ष धान खरीद के बाद अब गेहूं खरीद में भी बिचौलियों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने ईपॉप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ पर्चेज) मशीन से खरीद करने का निर्देश दिया है। जिले में इस मशीन के जरिए ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसमें गेहूं बेचने से पहले किसानों का अंगूठा लगवाया जाएगा। बिना अंगूठा लगाए किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इस बदलाव से पीछे सरकार की मंशा है कि केवल किसानों का ही गेहूं खरीदा जाए ताकि उन्हें गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके। अब तक गेहूं बेचने के लिए कुल 7213 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में एक अप्रैल से 42 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद होगी। एजेंसीवार क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद नियमावली की जानकारी के साथ उनकी जिम्मेदारी बताई गई है। एक अप्रैल से पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद करते हुए 72 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। रबी सीजन में किसानों के उत्पादित फसल गेहूं का समर्थन मूल्य प्रदेश सरकार ने 2015 रुपये निर्धारित किया है। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत कीमत निर्धारित करने के बाद तीन एजेंसी के 42 क्रय केंद्रों को जिला प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की है। इसमें विपणन विभाग के सबसे अधिक 17 क्रय केंद्र हैं। इसके अलावा पीसीएफ के 24 व एफसीआई के एक केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नोडल एजेंसी विपणन शाखा एक अप्रैल से खरीद शुरू करने की तैयारियों में जुटी है। खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा के साथ छांव, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर नियमानुसार खरीद करने को कहा गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा बिचौलियों का प्रभाव समाप्त करने के लिए आधार बेस क्रय व भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों को प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर मिली ओटीपी मशीन में दर्ज करने के बाद उत्पादित गेहूं की मात्रा के साथ बैंक डिटेल का सत्यापन होगा। डिटेल सत्यापित होने के बाद केंद्र प्रभारी तौल कराते हुए 72 घंटे के अंदर भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिचौलियों का प्रभाव पूरी तरह समाप्त होगा
बलिया। आधार बेस क्रय व भुगतान प्रक्रिया शुरू होने से बिचौलियों का प्रभाव पूरी तरह समाप्त होगा। गेहूं बिक्री पंजीकरण के बाद तीन स्तर पर सत्यापन होगा। पहले स्तर पर खतौनी व आधार कार्ड में किसान के नाम का तो दूसरे चरण में अंकित बोआई के रकबे का सत्यापन होगा। तीसरे चरण में भुगतान के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर आधार कार्ड व नाम के साथ बैंक खाते का सत्यापन होने के बाद प्वांइट ऑफ परचेज मशीन से ओटीपी दर्ज कर खरीद होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों को ईपॉप मशीन उपलब्ध करा दी गई है।

गेहूं खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। सभी क्रय केंद्र एक अप्रैल से संचालित हो जाएंगे। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद भी ईपॉप मशीन के जरिए की जाएगी।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed