फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat procurement will start from April 1, 61 centers made

Ballia News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, 61 केंद्र बने

Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1, 61 centers made
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य तथा रसद विभाग की समीक्षा बैठक हुई। विपणन शाखा की समीक्षा में गेहूं खरीद की तैयारी के संबंध में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए, कुल 61 केंद्र खोले गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र पर 27 मार्च तक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित कराकर उनसे सत्यापन करा लिया जाए। खरीद के दौरान किसानों की सुविधा का हरसंभव ख्याल रखा जाए। इस बार 2125 रुपया प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य रखा गया है। किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो, इसका ध्यान रखा जाए। किसी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएसओ रामजतन यादव ने बताया कि जनपद में शत-प्रतिशत वितरण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है। मात्र 0.12 प्रतिशत ओटीपी के माध्यम से वितरण हो रहा है। उचित दर दुकानों पर सिंगल स्टेज की व्यवस्था के तहत अनाज की आपूर्ति की जा रही है। स्टाक सत्यापन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में दुकान स्तर पर संबंधित लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में सत्यापन संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। जनपद के राशन कार्डों के आधार फीडिंग 99.84 प्रतिशत है एवं आधार सीडिंग 99.45 प्रतिशत है। पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि इसको शत-प्रतिशत 31 मार्च तक कर लें। जो रिक्त दुकानें हैं, उन पर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएं। निलंबित दुकानों के संबंध में एक माह में निर्णय ले लिए जाएं। शेष 46174 लाभार्थी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed