{"_id":"67d5d67b486ecf5eff02f7bf","slug":"wheat-procurement-target-not-set-centres-will-be-operational-from-tomorrow-ballia-news-c-190-1-bal1002-135496-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं, कल से संचालित होंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं, कल से संचालित होंगे केंद्र
विज्ञापन
बलिया। किसानों की खेती में खड़ी गेहूं की फसल अब पकने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि रामनवमी से गेहूं कटाई भी शुरू हो जाएगी। 17 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र का संचालन होने लगेगा। इसकी तैयारी में क्रय केंद्र प्रभारी जुट गए है।
शासन से अभी तक लक्ष्य का निर्धारण नहीं सका है। इसके बाद भी खरीद की योजना बन गई है। जिले में 69 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। किसान अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराने में जुटा हुआ है। इसके लिए वह जनसेवा केंद्रों का भी सहयोग ले रहा हैं। अभी तक 9500 से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन करा लिया है। सरकार की तरफ से 2425 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के बाद तौल से 48 घंटे के अंदर खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
जिले में मार्केटिंग के 36, पीसीएफ 25, मंडी समिति दो, एफसीआई चार व एनसीसीएफ के दो क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पिछले वर्ष 95 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी 4.24 प्रतिशत ही खरीद हो सकी थी। 6000 पंजीयन के बाद भी मात्र 916 किसानों ने अपनी उपज बेची थी। अन्य किसान अपनी उपज बाजार में बेच दिए थे। इसको लेकर प्रशासन काफी गंभीर दिख रहा है। जिला विपणन अधिकारी उबददुल्लाह ने कहा कि 17 मार्च से गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय हो जाएंगे। किसान भी पंजीयन कराने में रुचि दिखा रहे हैं। क्रय केंद्रों के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं।