{"_id":"6620005fb5aae062a902abf1","slug":"wheat-procurement-gained-momentum-4558-tonnes-purchased-ballia-news-c-190-1-svns1006-114854-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गेहूं खरीद ने जोर पकड़ा, 4558 टन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गेहूं खरीद ने जोर पकड़ा, 4558 टन खरीद
विज्ञापन
बलिया। रबी फसलों की कटाई मड़ाई में तेजी आते ही गेहूं खरीद भी रफ्तार पकड़ने लगी है। हालांकि अभी अधिकांश किसानों के यहां फसल तैयार नहीं है। क्रय केंद्र बीते डेढ़ माह से संचालित हैं। अबतक कुल 6125 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है जबकि 4558 टन गेहूं की खरीद हुई है। जिले के लिए 126600 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
इस वर्ष किसानों को सुविधा देने के लिए शासन की ओर से एक मार्च से ही गेहूं क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया। जिले में कुल 71 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर एक लाख 26 हजार 600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। इस बार शासन की ओर से यह भी निर्देश है कि जो किसान किसी कारणवश गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण नहीं कर पाएंगे उनका केंद्रों पर ही पंजीकरण कर गेहूं की खरीद की जाएगी। हालांकि अभी जिले के अधिकांश इलाकों में गेहूं की किसानों के यहां गेहूं की फसल तैयार नहीं है। एक ओर जहां किसान गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं वहीं जो किसान गेहूं लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं उनकी खरीद भी हो रही है। गेहूं खरीद की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है और अब तक कुल 4558 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताया कि आने वाले दिनों में गेहूं खरीद की गति बढ़ेगी।
-- -- -
अभी क्रय केंद्रों पर छिटपुट किसान पहुंच रहे हैं। अभी किसानों की फसल पूरी तरह तैयार नहीं है। आने वाले दिनों में गेहूं खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।