फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat procurement centers will be open even on public holidays

Ballia News: सार्वजनिक अवकाश के दिन भी खुलेंगे गेहूं क्रय केंद्र

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centers will be open even on public holidays
इंदरपुर। गेहूं खरीद के लिए तिथि 17 मार्च निर्धारित कर दी गई है। 15 जून खरीद होगी। साप्ताहिक अवकाश व सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी क्रय केंद्र खुले रहेंगे। क्रय केंद्र प्रातः आठ बजे से सायं आठ बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

शासन ने गेहूं खरीद के लिए नीति का निर्धारण कर दिया है। शासनादेश के अनुपालन में अपर आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग शासन ने सभी जिलाधिकारी को भेजा है। खरीद नीति के अनुसार प्रत्येक क्रय केंद्र पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी, जो पर्यवेक्षणीय अधिकारी की भूमिका में होगा। नोडल अधिकारी के रूप में ग्राम स्तर पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जनपद के किसी वरिष्ठ अधिकारी को खरीद अधिकारी नामित किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अपर जिला खरीद अधिकारी होंगे। क्रय केंद्र ऐसे स्थान पर स्थापित किए जाएंगे, जहां गेहूं की अच्छी आवक एवं खरीद की बेहतर संभावना तथा पर्याप्त भंडारण क्षमता उपलब्ध हो। खाद्य विभाग क्रय केंद्र के प्रभारी विपणन निरीक्षक धर्मेंद्र यादव का कहना है कि शासनादेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed