{"_id":"660a953d1536fe39100a2d5f","slug":"wheat-crop-burnt-due-to-fire-caused-by-spark-from-transformer-in-ballia-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग, आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग, आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
सार
बलिया में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की टीम के काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
Ballia News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
सोमवार को केवरा हुसेनाबाद मार्ग पर खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी खेत में गेहूं के फसल पर गिर गई। जिससे आग लग गई। इस दौरान पछुआ हवा तेज चलने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। तेज गति से खेतों में फैली आग ने लगभग आठ बीघा खड़ी फसल जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के साथ ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से कृषि विभाग का छह बीघा, श्रीनंद मौर्य व अखिलेश का एक-एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।