फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   West Bengal Missing teenager recovered from Ballia working as a dancer in orchestra

यूपी: पश्चिम बंगाल से लापता किशोरी बलिया में बरामद, ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का कर रही थी काम

Tue, 07 Sep 2021 12:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 12:19 AM IST
सार

मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम के साथ बलिया पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। वह ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम कर रही थी। फाउंडेशन टीम ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
West Bengal Missing teenager recovered from Ballia working as a dancer in orchestra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल से लापता किशोरी को सोमवार को बलिया जिले के विशुनपुरा चट्टी से मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने चाइल्ड लाइन व नगरा पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। किशोरी ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के बासंतिक थाना क्षेत्र के एक गांव से सामान खरीदने गई किशोरी(15)लापता हो गई थी। परिजनों ने तीन सितंबर को उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहां की पुलिस ने किशोरी की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही गायब बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली को इसकी तलाश की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


किशोरी की लोकेशन मिलते ही सक्रिय हुई फाउंडेशन टीम और पुलिस
किशोरी की लोकेशन बलिया जिले में मिलते ही संस्था ने बाल संरक्षण अधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर किशोरी को बरामदगी के लिए सहयोग मांगा। आयोग ने एसपी बलिया को संस्था का सहयोग करने को कहा। सोमवार को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बलिया पहुंची टीम एसपी राजकरन नैय्यर से मिली व चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर यूसुफ खान के साथ नगरा थाने के एसआई मायापति पांडेय के साथ विशुनपुरा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के दिलीप कुमार व यूसुफ खान नकली ग्राहक बनकर ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंचे और जन्मदिन पर ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का बहाना बनाकर नर्तकियों को देखने की डिमांड की। ऑर्केस्ट्रा संचालक ने जिन लड़कियों को दिखाया, उसमें पश्चिम बंगाल से लापता किशोरी भी थी।

इसके बाद नगरा पुलिस ने छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। संस्था की ओर से ऑर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। नगरा थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बताया कि अभी किशोरी का बयान दर्ज नहीं हुआ है। उसकी भाषा की जानकारी के लिए अनुवादक को बुलाया जा रहा है। उसके बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed