फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wellcome BSP state president

2022 में मायावती बनेंगी मुख्यमंत्री, अभी से तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Mon, 16 Nov 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
wellcome BSP state president
फेफना तिराहे पर बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का स्वागत करते पूर्व मंत्री अंबिका च? - फोटो : BALLIA
फेफना। बसपा के संस्थापक कांशीराम ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। बसपा मुखिया मायावती 2022 में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर अभी से तैयारी में लग जाए। ये बातें बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने फेफना स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारें संविधान को नकार रही हैं। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। हत्या, लूट, बलात्कार आदि की घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। लोग अब बसपा मुखिया की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि जनता मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पूर्व फेफना चौराहे पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मदन राम, चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी, संतोष राम, हीरालाल कौशल, नरेंद्र धुसिया, इनल सिंह, सुरेंद्र निषाद, महफूज आलम, रविंद्र राजभर, अजीत राम, घनश्याम राजभर, परशुराम चौहान, शिवकुमार एडवोकेट, सुहेल वर्मा, अखिलेश राम, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, सुनील सिंह सोलंकी, उपेंद्र पांडेय, दिनेश यादव, गामा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed