फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weeks later, met friends ... Some listened , some pronounced

हफ्तों बाद मिले दोस्तों से... कुछ सुनी, कुछ सुनाया

Thu, 02 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 02 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Weeks later, met friends ... Some listened , some pronounced
पहली जुलाई को जिले के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल खुल गए। इस सत्र में स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए मस्ती भरा रहा। मासूमों के स्कूल जाने के चलते सड़कों पर भी स्कूली वाहनों की भीड़ रही। लोग लाडलों को स्कूल छोड़ने व स्कूल से वापस लाने के लिए सड़क पर घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए मस्ती भरा रहा तो अध्यापकों और अभिभावकों के लिए जिम्मेदारियों भरा। सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए उत्साहित थे और जल्दी-जल्दी तैयार होकर स्कूल की ओर चल पड़े। स्कूल पहुंचते ही अपने ईष्ट मित्रों को ढूंढा और छुट्टियों की मस्ती को साझा किया।
विज्ञापन


किसी ने रिश्तेदारों के यहां की बात शुरू की तो किसी ने अन्यत्र जगहों पर घूमने की। पहले दिन शिक्षकों ने भी बच्चों को छूट दे रखा था। उधर अभिभावक सुबह ही बच्चों को तैयार करने में जुट गए। इसके बाद स्कूल तक जाकर छोड़ा या स्कूल वाहनों में बैठाया। शिक्षक भी नए सत्र की तैयारियों में जुटे रहे और नए पाठ्यक्रमों की बच्चों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed