{"_id":"63b45f1e497919608575f193","slug":"weeds-spread-in-the-village-due-to-the-death-of-a-soldier-ballia-news-vns69185815","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सिपाही की मौत से गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सिपाही की मौत से गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी पुलिस विभाग में सिपाही पद पर तैनात थे। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से गए थे और देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मृतक सिपाही के गांव में मातम छा गया।
मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को वाराणसी में किया गया। इकलौता सात वर्षीय पुत्र कुणाल तिवारी ने पिता को मुखाग्नि दी। बासडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी (34) पुलिस विभाग में सिपाही थे और तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को आजमगढ़ से बाइक से वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहे थे कि गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास सड़क हादसे में संतोष घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल सिपाही संतोष को मृत घोषित कर दिया। संतोष को 2018 में पुलिस विभाग में मृतक आश्रित के रुप में तैनाती मिली थी। मृतक सिपाही के एक पुत्र कुणाल तिवारी (7) व एक पुत्री कनक (5) है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई कन्हैया ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। मृतक का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। मृतक के चाचा कृपा शंकर तिवारी ने बताया कि बीते माह गांव आया था। बताया कि भतीजा के निधन से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।