{"_id":"655e33d0a46c9cf0650b6392","slug":"wedding-procession-full-due-to-advance-booking-tent-caterers-also-earn-money-ballia-news-c-190-1-svns1007-7525-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एडवांस बुकिंग से बरात घर फुल, टेंट-कैटर्स वालों की भी चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एडवांस बुकिंग से बरात घर फुल, टेंट-कैटर्स वालों की भी चांदी
विज्ञापन
बलिया। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। यानी 24 घंटे बाद शहनाइयों का दौर शुरू होगा, जो 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले में करीब दो हजार से अधिक वैवाहिक आयोजन होंगे। देवोत्थान एकादशी पर ही शहर में 50 शादियां होने का अनुमान है। शहर के सभी बरातघर पहले से ही बुक हो चुके हैं। जिनके रिश्ते देरी से तय हुए, वे टेंट व कैटर्स के चक्कर काट रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक बरातघर तो छह माह पहले ही बुक हो चुके थे। अब लोग बैंक्वेट हॉल संचालकों के चक्कर काट रहे हैं। कुछ एक ने एक दिन में दो आयोजन के लिए हामी भर दी है। अन्य लोगों ने टेंट हाउस, कैटर्स, बैंड बाजा और डीजे बुक कराए हैं। ऐसे में संभावना है कि घर के आसपास खाली मैदान, सड़क या फिर पार्कों में भी शहनाई गूंजेगी।
000
दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए विशेष पैकेज
वर-वधू को सजाने के लिए ब्यूटी पाॅर्लर और सैलून संचालकों ने पैकेज तैयार कर लिए हैं। ज्यादातर में एडवांस बुकिंग है। रामलीला मैदान स्थित लंदन लुक्स के संचालक संदीप शर्मा के मुताबिक ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन की मांग ज्यादा है। ब्यूटी पार्लरों में भी पांच से 20 हजार रुपये तक के पैकेज रखे गए हैं।
विज्ञापन
000
बैंड-बाजा और डीजे की चल रही मरम्मत
त्योहारी सीजन में जिन डीजे वालों के स्पीकर खराब हुए, वे उन्हें रिपेयर कराने में जुटे हैं। स्टेशन माल गोदाम रोड स्थित स्थित इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कतार लग रही है। साउंड विक्रेता के मुताबिक डीजे में हाई बास की मांग ज्यादा है। पुराने स्पीकर में हाई बास उपकरण लगवा रहे हैं। बैंड बाजा वाले भी अपने वाद्ययंत्रों की मरम्मत करा रहे हैं।