फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wear helmets for your safety, not for fear of police

हेलमेट पुलिस के डर से नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहने..

Thu, 07 Nov 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wear helmets for your safety, not for fear of police
संत उड़िया बाबा इंटर कालेज कुरेजी में यातायात का पाठ पढ़ाते यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेद - फोटो : BALLIA
चिलकहर। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने गुरुवार को संत उड़िया बाबा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। आम लोगों को बताया गया कि पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए परिवार के लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। तत्पश्चात रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया तथा स्लोगन के साथ वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई। रैली के दौरान तख्तियों पर स्लोगन लिखा हुआ था कि दुर्घटना से देर भली, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, हेलमेट पुलिस के डर से नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहने, हेलमेट अपने लिए नहीं, बल्कि परिवार वालों के लिए पहने आदि लिखा हुआ था। यातायात प्रभारी ने कहा कि 18 वर्ष के बाद ही आप लोग वाहन चलाएंगे और अभिभावकों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, परमात्मानंद यादव, लल्लन वर्मा, अभिमन्यु यादव, शैलेंद्र कुमार वर्मा, चंद्रमा राम, रितु सिंह, मंजू सिंह, बबीता शर्मा, संध्या, गरिमा सिंह,शिवानी खरवार, कुमारी अंजली, निशा गुप्ता, चंदा, प्रिया यादव, अनु रावत, अनु सिंह, नीतू यादव, आफरीन खातून आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed