फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weapons will not be used in the procession

जुलूस में नहीं होगा अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग

Fri, 12 Aug 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Weapons will not be used in the procession
रानीगंज बाजार से शनिवार को निकलने वाले महावीर झंडा जुलूस को लेकर बैरिया थाने में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें उप जिलाधिकारी ने चेताया कि किसी तरीके का अस्त्र और शस्त्र जुलूस में नहीं लाया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर परंपरागत रूप से पर्व मनाया जाएगा। अगर कोई गलत हरकत करता पाया गया तो उस पर गंभीर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परम्परा को पूरे उत्साह के साथ धर्मिक व आध्यात्मिक रूप से पूरा करें और उसका स्वस्थ तरीके से निर्वहन करें। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। किसी प्रकार के अस्त्र शस्त्रों का इस्तेमाल जुलूस में नहीं होगा। आयोजक मंडल ने उप जिलाधिकारी से मांग किया कि शनिवार को रानीगंज और बैरिया की शराब और बीयर की दुकान बंद रहेगी तो बेहतर रहेगा। इस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। वहां से निर्देश प्राप्त होते ही दुकान बंद करा दी जाएगी। शांति समिति की बैठक में एसएचओ धर्मवीर सिंह के अलावा आयोजक मंडल के दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने ली राहत की सांस
रसड़ा। नगर में महावीरी झंडा का जुलूस गुरुवार की देर रात सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जुलूस ब्रह्म स्थान, गुदरी बाजार, बासदेव बाबा एवं स्टेशन रोड से निकला गया। मुंसिफ तिराहा, भगत सिंह तिराहा, प्यारे लाल चौराहा होते हुए श्री नाथ बाबा के प्रांगण में देर रात समाप्त हुआई। धार्मिक गीतों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर ही धार्मिक मय रहा। जलूस में विभिन्न देवी-देवताओं की झाकियां एवं युवाओं द्वारा किए गए करतब आकर्षक का केंद्र रहे। एसडीएम सर्वेश यादव, तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी एसएन बैस, खंड विकास अधिकारी प्रवीणजीत एवं कोतवाल योगेश यादव लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed