फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   We could not ask anything from PM, but it is a privilege to join

हम पीएम से कुछ पूछ नहीं सके, लेकिन शामिल होना ही सौभाग्य की बात

Mon, 20 Jan 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
We could not ask anything from PM, but it is a privilege to join
सिकंदरपुर। भारत सरकार के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल वंशीबाजार के 9वीं कक्षा के 4 छात्रों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकर बच्चे काफी प्रफुल्लित थे।
विज्ञापन

दूरभाष पर वार्ता के दौरान छात्रों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शालीनता से सवालों के जवाब दे रहे थे। हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह से प्रधानमंत्री के बीच पहुंचने का मौका मिलेगा और वे इस तरह से सवालों का जवाब देंगे। छात्र सुबिन्द्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होना हम लोगों के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में शामिल होने से यह पता चला है कि हम किसी भी मंजिल को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हमें धैर्य बनाए रखने और निरंतर काम करने रहना चाहिए। छात्र राघवेंद्र वर्मा ने कहा कि हम तो अब तक टीवी में ही प्रधानमंत्री को देखे थे सामने और नजदीक से देखने का मौका मिलना ही बड़ी बात है। छात्र शिवम सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। जरूरत है उसके लिए हमेशा हम प्रयत्नशील रहें। आज इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से हमें आगे बढ़ने के लिए एक रास्ता मिला है। छात्र आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्र अपने मन की बात आसानी से कह रहे थे और वे सभी सवालों का जवाब शालीनता पूर्वक बिना हिचकिचाहट के दे रहे थे जो सबके समझ में भी आसानी से आ रहा था। इस कार्यक्रम में आना हम लोगों के लिए काफी अच्छा रहा। छात्रों ने इस कार्यक्रम में कराने के लिए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. डीएन सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडे एवं परिजनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed