{"_id":"689502c0170bbcf9a100604d","slug":"waterlogging-in-many-areas-due-to-40-mm-rain-in-the-afternoon-ballia-news-c-190-1-bal1002-145720-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दोपहर में हुई 40 मिलीमीटर बारिश से कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दोपहर में हुई 40 मिलीमीटर बारिश से कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
सड़क किनारे बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : संवाद
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के कई इलाकों में पानी निकासी न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका के बेदुआं, बहादुरपुर, जापलिनगंज, आवास विकास काॅलोनी, टैगोरनगर, सतनी सराय, काजीपुरा, मिड्ढी, चंद्रशेखर नगर, बालेश्वर मंदिर रोड आदि में जलभराव की स्थिति रही। चूंकि बाढ़ का पानी नालों के माध्यम से अंदर की तरफ आने लगा है। इससे पानी निकासी की समस्या और जटिल हो गई है। किसान धान की फसल के लिए अच्छी बारिश मान रहे है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी भी तेज हवा के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बारिश से सबसे अधिक दिक्कत बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वालों को हो रही है। वहीं, प्रशासन को भी राहत सामग्री पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो जा रहा है। बारिश से बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं दोगुनी हो जा रही है। एक तो नीचे से गंगा का पानी व ऊपर से बारिश का पानी आफत बन जा रही है।