फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water supply and blood center supply started

Ballia News: पानी की सप्लाई व ब्लड केंद्र की आपूर्ति चालू

Thu, 25 Sep 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water supply and blood center supply started
बलिया। जिला अस्पताल के चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पा सकी। अस्पताल प्रशासन ने हरियाणा से दो दिन पूर्व नया केबल का आर्डर वेंडर के मध्यम से दिया है। एक दो दिन में केबल आने की संभावना जताई जा रही है। इसके लगने के बाद 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति चालू होगी। इस बीच महिला अस्पताल से तार जोड़कर जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई व ब्लड बैंक को चलाया जा रहा है। बिजली के अभाव जनरेटर के लो वोल्टेज के कारण ब्लड केंद्र में रखे 73 खून के पैकेट व 416 प्लाज्मा खराब होने की आशंका ब्लड केंद्र प्रभारी ने जताई थी। उन्होंने इसके लिए सीएमएस को पत्र भी जारी किया था। परिसर में वर्षों से खराब ट्रांसफाॅर्मर को चालू किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सब स्टेशन से पुराने परिसर को आने वाले अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई रविवार की सुबह से ठप हो गई। इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, बर्न व सेफ्टी वार्ड में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। बिजली के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट, पानी की सप्लाई सहित तमाम परेशानियां खड़ी हो गई। जनरेटर से इमरजेंसी व्यवस्था को किसी तरह बहाल किया, लेकिन कम वोल्टेज से समस्या गंभीर बनी रही। अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी सीएमएस से मिलकर जल्द ही समस्या का समाधान की मांग की थी। इस बाबत सीएमएस एसके यादव ने कहा कि बिजली की समस्या खत्म हो गई है। दो तीन दिन में नया केबल आने के बाद लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed