फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water spread in the localities without drainage

जलनिकास नहीं होने मोहल्लों में फैला पानी

Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water spread in the localities without drainage
नगर के जापलिनगंज में लगा बारिश व नाला का पानी। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में बुधवार रात से जनपद में शुरू हुई बारिश बृह स्पतिवार को भी जारी रही। पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही है। शहर से लेकर गांव तक जलभराव से परेशाना का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात और बुरे हो गए हैं। शहर में कई मोहल्लों के साथ ही सरकारी कार्यालयों और आवासों में पानी भर गया है। गंगा की बाढ़ के कारण नगर से निकलने वाले नाले को बंद कर दिया गया। इससे नगर के जापलिनगंज मोहल्ला, बेदुआ, कृष्णानगर सहित अन्य मोहल्लों में नाले का पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही लोगों के घरों प्रवेश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश से शहर के काजीपुरा, मिड्ढी, श्रीराम बिहार कॉलोनी, आवास विकास, विवेकानंद कॉलोनी के साथ ही एससी कॉलेज चौराहे पर पानी जमा हो गया। शहर के काजीपुरा मोहल्ले में रहने वाले लोगों को पहले से ही जलभराव की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। घरों तक में पानी घुस गया। गली-मोहल्लों में जलभराव इतना ज्यादा था कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। शहर के अधिकांश हिस्सों की यही स्थिति थी। कालोनियां, गलियां, सड़कें और सरकारी कार्यालयों के परिसर में बारिश का पानी भर गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, मैदान आदि जगह पर जमीन नजर नहीं आ रही थी। जापलिनगंज क्षेत्र में भी यहीं स्थिति थी। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में लबालब पानी भर गया है। शहर के मिड्ढी और काजीपुरा की हालत बारिश से काफी खराब दिखी। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इन लोगों ने यहां तो छतों पर शरण ली है या कहीं और ठौर तलाश रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed