फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water level increased by 21 cm in 8 hours

Ballia News: 8 घंटे में 21 सेमी बढ़ा जलस्तर

Mon, 19 Aug 2024 05:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Water level increased by 21 cm in 8 hours
बलिया। गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में आठ घंटे में 21 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गायघाट में रविवार की शाम 57.63 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा निशान 57.615 मीटर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। तटवर्ती गांवों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षित ठौर की तलाश में लोगों का पलायन तेज हो गया है। 379 गांवों में बाढ़ का संकट फिर से मंडराने लगा है।
विज्ञापन

शहर के निचले मोहल्ले निहोरा नगर, महावीर घाट कालोनी सहित अन्य कालोनियों के लोग रात जगा कर बीता रहे हैं। पानी बढ़ने के साथ कटान तेज हो गई है। अभी दस दिन पूर्व पानी आने से लोग नाते रिश्तेदारी या दूसरे तल पर रहने को मजबूर हो गए थे। पानी कम होने के बाद गंदगी से जीना दुर्भाग्य और संक्रमण बीमारी का खतरा बना हुआ है। साफ- सफाई करने के बाद प्रथम तल पर रहना शुरू किया था कि फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान है। कटहल नाला के माध्यम से सुरहा ताल में पानी जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही बैरिया तहसील के शिवपुर कपूर दियर के मझरोट बस्ती से लेकर गंगा तट शिवपुर तक कटान जारी है। तटवर्ती क्षेत्र शिवपुर कपूर दियर के जगदीशपुर बिंद बस्ती, मझरोट बस्ती, ग्राम पंचायत बहुआरा के जगदीशपुर, नरदरा व ग्राम पंचायत मुरारपट्टी के दामोदरपुर पर कटान का खतरा मडराने लगा है। अभी सबसे ज्यादा खतरा मझरोट बस्ती पर बना हुआ है।

गंगा के बाढ़ का पानी रामगढ़, मझौवा, धर्मपुरा, शुक्लछपरा, गरया, डांगरबाद, जगछपरा, रुद्रपुर, प्रबोधपुर, गायघाट, पोखरा बाबू बेल, बंधुचक, भरसौता, हल्दी के दक्षिणी हिस्से में फैलाव पर है। जिस कारण इन बस्ती के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed