फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water filled in SP office and housing complex too

एसपी कार्यालय और आवास परिसर में भी भरा पानी

Mon, 30 Sep 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Water filled in SP office and housing complex too
एसपी आफिस के मेन गेट पर लगा बरसात का पानी - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में बुधवार से लगातार हो रही बारिश से नौकरी पेशा वाले कीचड़ व जलभराव से परेशान हैं। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से कहीं मकान गिरा तो कही पेड़। बारिश का पानी एसपी कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों के परिसरों में भर गया है। इसके कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात से हो रही झमाझम बारिश से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, पुलिस आवास, पुलिस ग्राउंड, पुलिस क्लब आवास, यूपी 100, जिला प्रतिसार कार्यालय, जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में बरसात का पानी लबालब भर गया है। जिसके चलते अधिकारियों व कर्मचारियों आने-जाने में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण सभी कार्य ठप पड़ गए है। वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने फाइलों व कम्प्यूटरों को सुरक्षित स्थान पर रखा। पुलिस लाइन व पुलिस आवास का आलम यह है कि लोग पानी हेलकर अपने घरों तक आने-जाने का काम कर रहे है। सबसे बुराहाल पुलिस लाइन में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों का है। इसके अलावा जेल में निरूद्घ कैदियों का था। जिन्हें सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गैर जनपद में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय व पुलिस आवास देखने पहुंचे एडीजी व डीआईजी : बलिया। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, पुलिस आवास में लगे बारिश का पानी देखने एडीजी वाराणसी ब्रजभूषण व डीआईजी मनोज तिवारी सोमवार को बलिया पहुंचे। इस दौरान अधिकारी द्वय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसपी को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन आवास में बारिश के पानी में फंसे पुलिसकर्मियों के परिवार को राशन व भोजन की व्यवस्था करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्तत ना हो सके। एडीजी ने बताया कि निरीक्षण में पुलिसकर्मियों की परेशानी सामने देखने को मिली। कहा कि भविष्य में पुन: पुलिसकर्मियों को परेशानी न हो। इसके लिए शासन को अवगत कराया जाएगा और पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय में बारिश का पानी ना लगे इसकी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने नपा की खोली पोल : बलिया। बुधवार से लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की कलई खोलकर रख दिया है। नगर के अधिकांश वार्डो में बरसात का पानी सड़कों व गलियों में पट गया। जिससे लोगों को घर से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के सतीश चंद्र कालेज चौराहा, दुर्गा मंदिर जापलिनगंज समेत अन्य वार्डो में बरसात का पानी लगा हुआ है। सबसे बुराहाल नगर के काजीपुरा मोहल्ला, उमरगंज, न्यू बहेरी, जलालपुर के वासियों का है। जिनके घरों में बरसात का पानी घूस गया। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। काजीपुुरा के लोगों ने धरना से लेकर आमरण अनशन तक किया, बावजूद उनके पानी निकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed