फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water entered into the village, jammed

गांव में घुसा पानी तो लगाया जाम

Tue, 11 Aug 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Water entered into the village, jammed
हनुमानगंज क्षेत्र के बारिश के पानी में फसल डूबने से हुए नुकसान के विरोध में सिकंदरपुर-बलिया मार्? - फोटो : BALLIA
हनुमानगंज। क्षेत्र के बसंतपुर, श्रीपुर, भीखपुर, सलेमपुर समेत दर्जनभर से अधिक गांवों में घुसे सुरहाताल के पानी निकासी समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर चक्का जाम किया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बारिश से डूबे गांव का दौरा कर सहायता राशि भी दिलवाया था तथा हर संभव मदद करने आश्वासन दिया था। साथ ही विभिन्न जगहों पर नाला निर्माण का भी अधिकारियों को आदेश दिया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जिसके परिणाम स्वरुप इस बार भी ग्रामीणों को जलजमाव का सामना करना पड़ा। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार तथा आला अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार के लाख समझाने के बाद भी जामकर्ता टस से मस नहीं हुए। बाद में पर जाम स्थल पर पहुंचे सदर एसडीएम ने 24 घंटे के अंदर उनकी मांग पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं जाम समाप्त हुआ। इस मौके पर भीखपुर ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह जेपी, बसंतपुर प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह, शिवमंगल सिंह, संतोष सिंह, मनीष सिंह,चंद्रशेखर सिंह, बृजेश सिंह, मोहन बिंद, विपुल चौबे, संजय राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed