फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water dripping from the roof of the guest house

Ballia News: गेस्ट हाउस की छत से टपकता है पानी

Sun, 17 Aug 2025 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof of the guest house
नगरा कस्बा ​स्थित बदहाल पड़ा अति​थिगृह।संवाद
इंदरपुर। वर्ष 2005 में एक करोड़ की लागत से नगरा में अतिथि गृह का निर्माण हुआ था। इस समय अतिथिगृह अंदर से बदहाल हो गया है। बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। अधिकांश पंखे जल गए हैं। गर्मी के कारण कोई भवन में ठहरना नहीं चाहता। हालांकि कभी कभार नेता व अधिकारी आते हैं, लेकिन यहां की बदहाली देख बलिया का रुख कर लेते हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं था। तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। बाउंड्री का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के अनुसार, अतिथि गृह का निर्माण जिला पंचायत से कराया गया है। तत्कालीन भाजपा विधायक रामइकबाल सिंह ने इसका लोकार्पण किया था। जब तक वह विधायक रहे तब तक अतिथिगृह की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन उनके बाद इसकी व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने छत की ढलाई के बाद नहला तक नहीं कराया जिसकी वजह से छत से पानी टपकता है। स्थिति यह है कि एक तरफ की बाउंड्री भी ध्वस्त हो चुकी है। अतिथि गृह की देखरेख के लिए एक सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक राजबहादुर सिंह अंशू का कहना है कि अतिथिगृह के भवन की मरम्मत जरूरी है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से इसकी दुर्दशा हुई है। रमायन ठाकुर का कहना है कि जनहित में अतिथि गृह पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed