फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water corporation administration wants to scare employees on police force: Pankaj

पुलिस के बल पर कर्मचारियों को डराना चाहता है जल निगम प्रशासनः पंकज

Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water corporation administration wants to scare employees on police force: Pankaj
जल निगम कार्यालय परिसर में चल रहे धरने को संबोधित करती सुनीला देवी। - फोटो : BALLIA
बलिया। उप्र जल निगम संघर्ष समिति का धरना बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि जल निगम प्रशासन प्रदेश सरकार की फजीहत कराने पर तुला है। सभी कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का छह माह भुगतान नहीं हुआ है। धरने में बैठे कर्मचारियों का पुलिस के बल पर जल निगम प्रशासन डराना चाहता है।
विज्ञापन

वहीं, अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल निगम के प्रति सहृदयता दिखाई है। उसका सम्मान संघर्ष समिति ने किया। हम लोग आमरण अनशन स्थगित कर सिर्फ गेट मीटिंग ही कर रहे हैं। धर्मराज पटेल ने कहा कि वेतन/ पेंशन भीख नहीं है जो हमें मांगना पड़े। यह अधिकार हमारा है। कहा कि प्रशासन में बैठे लोगों को शर्म आनी चाहिए कि वे अपने खुद सातवां वेतन ले रहे हैं और कर्मचारियों को छठवां वेतन दे रहे हैं वह भी छह माह से रोक कर रखे हुए हैं। इस मौके पर राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, आजाद कुमार, सुनीला यादव, रविंद्र नाथ राम, रामपाल राम, दुर्गेश पाठक, केके श्रीवास्तव, चंदन गोंड, संतोष ओझा, कृष्ण कुमार, रविंद्र कुमार, राजेश सिन्हा, असफाक हुसैन, गनेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed