फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water conservation is necessary for life

अगली पीढ़ी के जीवन के लिए जल संरक्षण जरूरी : डीएम

Thu, 23 Mar 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water conservation is necessary for life
बलिया। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन और फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आने वाली पीढि़यों का जीवन सुरक्षित करने के लिए जल संरक्षण पर विचार करना ही होगा। हम सबका दायित्व है कि हम सब ऐसी धरोहर छोड़ कर जाएं, जिसमें आगामी पीढ़ी को कोई समस्या न हो। यह जल संरक्षण व प्राकृतिक स्रोतों को संरक्षित करके ही सम्भव है। इस कड़ी में वर्षा का जल संरक्षण सबसे आवश्यक है। हम सबको इसके लिए कृत संकल्पित होना होगा। उन्होंने आइटीआई के छात्र-छात्राओं को भी जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर आइटीआई प्रधानाचार्य संजय भारती, रविंद्र पटेल, रामनाथ, लल्लन यादव ‘मल्लू’ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed