फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waste disposal plants will be set up in 26 more villages, the government has released 6.60 crores

26 और गांवों में लगेगा कूड़ा निस्तारण संयत्र, शासन ने जारी किया 6.60 करोड़

Sun, 06 Nov 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Waste disposal plants will be set up in 26 more villages, the government has released 6.60 crores
बलिया। जिले के 26 गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण के लिए शासन ने 6.60 करोड़ की स्वीकृति दी है। हालांकि पहले चरण में पांच हजार से अधिक आबादी वाले 164 गांवों को मॉडल ओडीएफ के लिए चिह्नित किया गया है। अब इसे धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है। पूर्व में 10 गांवों के लिए 693.73 लाख जारी किया जा चुका है। इस कार्य में 30 फीसदी की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से खर्च की जानी है। अब इन गांवों में कूड़ा निस्तारण आसान हो जाएगा और गांव साफ सुथरा दिखेगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान मिशन फेज टू के तहत मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान अब धरातल पर उतरना शुरू हो गया है। इसके तहत, प्रत्येक राजस्व ग्राम में सामुदायिक सोख्ता गड्ढों और प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र का निर्माण और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन किया जाना है। शासन ने जिले के गांवों को स्वच्छ रखने और ठोस तथा तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए बुलंदशहर जिले के गांव शहजादपुर कनैनी मॉडल के तहत कार्य कराने का फरमान जारी किया है। पंचायती राज विभाग का एक दल शहजादपुर कनैनी मॉडल का मौके पर जाकर देख चुका है।
विज्ञापन

इन कचरे का होगा निस्तारण
ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, धातुओं, कागज, कपड़े, थर्माकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। इसके अलावा, सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे और स्थापित संयंत्र तक पहुंचाएंगे। संयंत्र में कूड़ा का निस्तारण के साथ ही जैविक उर्वरक भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए शासन की ओर से समय-समय पर धन जारी किया जा रहा है। इसके अनुसार, प्रक्रिया भी चल रही है। कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित होने के बाद संबंधित गांव साफ-सुथरा दिखेगा। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed