फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning of work boycott if case is not filed

Ballia News: मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 20 Oct 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Warning of work boycott if case is not filed
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय में जेई संग मारपीट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाओं पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ में आक्राेश व्याप्त है। सुलह के आ रहे दबाव को दरकिनार कर संगठन के पदाधिकारी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। मुकदमा दर्ज न होने पर दशहरा बाद कार्य बहिष्कार कर धरना पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि प्रांतीय खंड के जेई विजय प्रताप के साथ आरोपी ठेकेदार गलत कार्य कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। न मानने पर कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में सरकारी कार्य करने के दौरान गाली गलौज करते हुए अन्य साथियों संग मारपीट की। इससे अन्य इंजीनियरों में भय का माहौल है। मुख्य अभियंता आजमगढ़ योगेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता, एई व जेई का साथ पुलिस अधीक्षक एस आनंद से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने लोनिवि परिसर से ठेेकेदारों व बाहरियों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाने और गेट पर सुरक्षकर्मियों को तैनात करने की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित जेई विजय प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में तीन ठेकेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया। जेई ने जिस ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है वह पूर्व में एक जेई के आवास पर मारपीट मामले में जेल जा चुका है, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक ठेेकेदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जेई विजय प्रताप पर सड़क की पैचिंग का कार्य देने के बदले 25 हजार रुपये लेने के बावजूद कार्य दूसरे ठेकेदार को देने का आरोप लगाया। पैसा वापस मांगने पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कर रहे कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि पीड़ित जेई से तहरीर मांगी गई है, आते ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed