फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning of action against cleaning workers

Ballia News: सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 07 Oct 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Warning of action against cleaning workers
बलिया। आखिरकार तीन दिन बाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार और ईओ सुभाष कुमार की देखरेख में रविवार को दोपहर बाद कूड़े का उठान हुआ। हालांकि सिविल लाइन समेत कई इलाकों में कूड़ा पसरा रहा। ईओ ने सोमवार से काम पर नहीं लौटने वाले सफाई कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा। इसके बाद कुछ हड़ताली कर्मी काम पर लौट आए तो कुछ हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के 246 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने लंबित देयकों के भुगतान के लिए हड़ताल की है। इससे 11 वार्डों में कूड़ा उठान बंद हो गया है। हड़ताल खत्म करने के लिए जगदीशपुर में रविवार दोपहर को चेयरमैन, ईओ व सभासदों की उपस्थिति में कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। चेयरमैन व ईओ ने दो माह का बकाया वेतन देने की सहमति दी। अन्य मांगों पर अभी वार्ता चल ही रही थी। इसी बीच बाहर खड़े कुछ सफाईकर्मी दुर्व्यवहार करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे चेयरमैन आक्रोशित होकर ईओ व सभासदों के साथ बैठक से बाहर निकल गए। अपनी देखरेख में कूड़ा डंपिग सेंटरों से कूड़े का उठान करवाने लगे। देर शाम तक कूड़ा निस्तारण में कुछ सफाई कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन


इस बाबत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के साथ वार्ता हुई है, दो माह के बकाये वेतन को देने की सहमति बनी है। सफाईकर्मी सफाई व कूड़ा उठान में जुट गए हैं। सोमवार से सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कर्मचारी नेता भारत भूषण ने कहा कि हड़ताल खत्म करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बकाया वेतन भुगतान व अन्य मांगों को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed