फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waiting up to 100 in trains going to metros

Ballia News: महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में 100 तक वेटिंग

Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Waiting up to 100 in trains going to metros
होली का त्योहार मना चुके लोग अब अपने-अपने काम पर वापस लौटने लगे हैं। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में 50 से 100 तक वेटिंग है।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर सुबह से लोगों की भीड़ रही। बलिया से ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं मिलने के कारण कई यात्री वाराणसी, गाजीपुर व छपरा से जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए पैसेंजर से रवाना हुए।
उधर, ट्रेनों में टिकट न मिलने पर दिल्ली जाने वाले बसों की मांग बढ़ गई है। माल्देपुर, जलालपुर से रोज करीब दस से बारह बसों से लोग दिल्ली, पंजाब, रांची जा रहे हैं। रेलवे द्वारा त्योहार पर यात्रियों को राहत देने के लिए चार-पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया है, उसके बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जयनगर से बलिया होकर मुंबई जाने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस में अगले दस दिन तक वेंटिग सूची लंबी होने के कारण मुंबई जाने वाले लोग परेशान रहे। बलिया से होकर मुंबई जाने वाली पूर्वाचल त्योहार स्पेशल 05193 में 40 से ऊपर वेटिंग है। आईआसीटीसी की साइट पर रोज चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस 11072 में सौ से ज्यादा वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनों में ऑनलाइन साइट पर ट्रेनों में नोरूम दिखा रहा है। छपरा से बलिया, वाराणसी होकर आनन्द बिहार टर्निमल तक जाने वाली सद्भावना बुधवार को 140 वेटिंग रही। बलिया से ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने के कारण अधिकतर लोग वाराणसी, गाजीपुर व बक्सर जाकर ट्रेन पकड़ सहूलियत से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed