फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   voting centre in ballia

बैरिया के सात मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्ललस

Thu, 25 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
voting centre in ballia
बैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैरिया विकास खंड अंतर्गत सात मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इन सात केंद्रों के 41 बूथ सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। वहीं, 11 मतदान केंद्रों के 24 बूथों को अति संवेदनशील बनाया गया है। 44 मतदान केंद्रों के 141 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है।
विज्ञापन

बैरिया विकास खंड अंतर्गत कुल 30 ग्राम पंचायतों के 62 मतदान केंद्रों के 206 बूथों पर एक लाख 32 हजार 797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रेवती थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में बीते 15 अक्तूबर को हुई गोली कांड के बाद शासन-प्रशासन की नजर इस ग्राम पंचायत पर है। मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल दुर्जनपुर के छह बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस और इसी ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरिया थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला हनुमानगंज के दो बूथों को भी अतिसंवेदनशील प्लस बनाया गया है। इसके अलावा, मतदान केंद्र श्रीनगर नंबर एक के छह बूथ, मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय बलिहार, मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल रानीगंज बाजार के पांच बूथ, मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला भुवालछपरा नौरंगा के दो बूथ, प्राथमिक पाठशाला चक्की नौरंगा भगवानपुर के एक बूथ, जूनियर हाईस्कूल नौरंगा के सात बूथ को अति संवेदनशील प्लस बनाया गया है। श्रीकांतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हाईस्कूल के चार बूथ, प्राथमिक पाठशाला शिवरहिया व प्राथमिक पाठशाला दुखहरनगिरी के मठिया, प्राथमिक पाठशाला सबलपुर के एक बूथ, लार्डकृष्ण एकेडमी केहरपुर के चार बूथ, प्राथमिक पाठशाला बैजनाथपुर के तीन बूथ, पंचायत भवन भुवालछपरा के तीन बूथ, प्राथमिक पाठशाला दलपतपुर के तीन बूथ को अतिसंवेदनशील बनाया गया है। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला अधिसिझुआ, गुमानी के डेरा, प्राइमरी पाठशाला मानगढ़, प्राइमरी पाठशाला नंबर दो, पंचायत भवन मानगढ़, शिवाल के दो बूथ, प्राइमरी पाठशाला नौकागांव पश्चिमी, प्राइमरी पाठशाला शिवचक, प्राइमरी पाठशाला श्रीनगर नईबस्ती, श्रीनगर नंबर दो, प्राइमरी पाठशाला तालिबपुर, जूनियर हाईस्कूल जवाहर टोला, कन्या जूनियर हाईस्कूल करमानपुर, प्राइमरी पाठशाला सुघरछपरा, प्राइमरी पाठशाला भीखाछपरा, प्राइमरी पाठशाला उपाध्यायपुर, पंचायत भवन कोटवां, प्राइमरी पाठशाला रानीगंज बाजार, प्राइमरी पाठशाला बैजनाथ छपरा, प्राइमरी पाठशाला मधुबनी, कन्या प्राइमरी पाठशाला मधुबनी मठिया, डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी पाठशाला विशुनपुरा, प्राइमरी पाठशाला चाईछपरा, प्राइमरी पाठशाला गंगापुर, जूनियर हाईस्कूल हेमंतपुर, प्राइमरी पाठशाला जमालपुर, प्राइमरी पाठशाला चकिया, प्राइमरी पाठशाला चकिया बालपर, कन्या प्राथमिक पाठशाला चकिया, प्राइमरी पाठशाला चकगिरधर, प्राइमरी पाठशाला गोविंदपुर, प्राइमरी पाठशाला चरजपुरा, प्राइमरी पाठशाला टेंगरही, प्राइमरी पाठशाला चांदपुर, जूनियर हाईस्कूल चांदपुर, प्राइमरी पाठशाला दयाछपरा नंबर एक और नंबर दो, जूनियर हाईस्कूल दयाछपरा, जूनियर हाईस्कूल बुधनचक, प्राइमरी पाठशाला पांडेयपुर, रामपुरमिश्र, जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर, संपूर्णानंद इंटर कॉलेज दुबेछपरा और प्राथमिक पाठशाला प्रसाद छपरा को संवेदनशील बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed