फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Votes will be held for one head and 10 gram panchayat members today, at polling booths

एक प्रधान व 10 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए आज पड़ेंगे वोट, पोलिंग पाटियां बूथ पर

Sun, 19 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Votes will be held for one head and 10 gram panchayat members today, at polling booths
ग्राम पंचायत के उपचुनाव के लिए नगरा ब्लाक से बूथ की ओर रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : BALLIA
बलिया। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर हो रहे उप चुनाव के तहत सोमवार को एक प्रधान व 10 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। रविवार को तीन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं जो शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

जिले के कुल 940 ग्राम पंचायतों में कुल 12098 ग्राम पंचायत सदस्यों के अलग-अलग श्रेणी के लिए आरक्षित व सामान्य पद हैं। पंचायत चुनाव के बाद 23 ग्राम पंचायत सदस्यों ने त्याग पत्र दे दिया जिससे यह पद भी रिक्त हैं। उपचुनाव के लिए बीते रविवार को कुल 100 पदों के लिए नामांकन प्रकिया शुरु की गई लेकिन 30 पदों पर किसी ने दावेदारी नहीं की। जबकि कुल 83 पर्चे भरे गए जिसमें केवल 10 पदों पर ही दो या इससे अधिक पर्चे दाखिल हुए हैं। इसके अलावा प्रधान के दो दो पदों के लिए नामांकन हुआ लेकिन एक पद पर पर्चा वापसी के बाद निर्विरोध हो गया। रविवार को नगरा ब्लॉक के मसूरिया ग्राम प्रधान उपचुनाव के लिए पोलिंग पाटियां बूथों पर पहुंची। इसके अलावा चिलकहर ब्लॉक के बलेसरा के तीन व हनुमानगंज ब्लॉक के गंगहरा के तीन बूथों के लिए भी पोलिंग पाटियां भी बूथ पर पहुंच गई। आज ग्राम प्रधान के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

चिलकहर ब्विलाक के बेलसरा में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को पोलिंग पार्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय बलेसरा पर बैलेट बॉक्स व अन्य कागजात के साथ पहुंच चुकी है। हालांकि पिछले चुनाव में सभी वार्डों पर मतदान हुए थे और सदस्य भी चुने गए थे। लेकिन कुछ सदस्य अपना इस्तीफा सौंप दिए जिससे ग्राम प्रधान का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर मत पेटिकाएं भी रोकी गई थी और मतदान कर्मियों को बंधक भी बनाया गया था। डीएम-एसपी के पहुंचने के बाद वहां से मतपेटिकाओं के साथ ही मतदान कर्मियों को सही सलामत ले जाया जा सका। इस मामले में पुलिस ने 40 नामजद व सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इस बार उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चा दाखिला के दिन भी ब्लॉक मुख्यालय पर भी तू-तू मैं-मैं वह मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रधान व 10 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीन ब्लॉकों से पोटिंग पार्टियां रवाना हुई जो शाम तक बूथों पर पहुंच गई हैं। सोमवार को मतदान होगा। सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं।
- बी. राम, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed