फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voters are running for a copy of the family register.

Ballia News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए दौड़ लगा रहे मतदाता

Thu, 19 Feb 2026 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Voters are running for a copy of the family register.
बलिया। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नोटिस मिलने पर साक्ष्य के तौर पर लगाने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल के लिए लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों को नकल के लिए पंचायत सचिवालय, नगरीय निकायों के कार्यालयों में आवेदन के साथ ही समय से नकल पाने के लिए प्रयास करने पड़ रहे हैं। बीएलओ भी अब नोटिस को लेकर उनके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के साथ ही नो मैपिंग वाले लोगों से नोटिस पर साक्ष्य मांगे गए हैं। ऐसे में ग्रामीण और निकाय क्षेत्र के लोग परिवार रजिस्टर की नकल को साक्ष्य के तौर पर उपयोग में ला रहे हैं। परिवार रजिस्टर की नकल के लिए लोग आवेदन तो कर रहे हैं लेकिन समय से नकल न मिलने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में 22 फरवरी को सभी पोलिंग स्टेशन पर विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा।
बताया कि विशेष अभियान दिवस के संबंध में सभी अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बताया कि अभियान दिवस पर फार्म-छह भरवाए जाने के साथ ही तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के अभिलेखों को एकत्र किया जाएगा। बताया कि बीएलओ एप के माध्यम से अभिलेखों और फार्म का डिजिटलीकरण भी किया जाएगा। बताया कि सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी व गैर सरकारी भवन 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे और सभी कर्मी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ की सहायता के लिए आशा, एएनएम, प्राविधिक सहायक, बैंक और विद्युत सखी उपस्थित रहेंगी। डीपीआरओ अवनिश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कहा गया है कि परिवार रजिस्टर की नकल दिए जाने में देरी न की जाए। बिना कारण के देरी करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed