{"_id":"5d6bfa798ebc3e01665e309f","slug":"voter-verification-program-launched-ballia-news-vns4813773123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ, 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ, 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन
बलिया। पहली जनवरी, 2020 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सत्यापन कार्यक्रम एडीएम रामआसरे ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पूरे सितंबर महीने भर जिले के समस्त बीएलओ घर-घर जाकर, उनके बूथ में जितने मतदाता हैं उनका सत्यापन करेंगे। इसके अलावा कोई भी मतदाता एनवीएसपी पोर्टल पर, टोल फ्री नम्बर-1950 पर अथवा कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना का ऑनलाइन सत्यापन कर सकता है। एनआईसी के निजामुद्दीन अंसारी, चकबन्दी अधिकारी /एईआरओ शिवशंकर सिंह, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक कपिलदेव, निर्वाचन कार्यालय के अख्तर हसन अंसारी, प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय तथा निर्वाचन/अन्य विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पहली सितंबर से निर्वाचन संबंधी सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। डिजिटल सेवा पोर्टल से निर्वाचन संबंधित सेवा कार्य के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को सीएससी संचालकों ने मॉडल तहसील मुख्यालय से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी कंचन राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि देश में निर्वाचन संबंधी कार्य करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग व मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित संस्था सीएसई ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड का आपस में अनुबंध हो चुका है। अब देश के सभी पंचायतों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से निर्वाचन संबंधित सभी कार्य आसानी से ग्राम पंचायत में सहजता से प्राप्त हो सकेगा। रैली में जिला प्रबंधक सीएससी अजय सिंह व अजय दूबे, जिला समन्वयक अरविंद शुक्ला व अधिकारी थे।