{"_id":"5e0a48818ebc3e880e3962a5","slug":"volleyball-mahakumbh-will-be-held-in-sohav-from-january-2-ballia-news-vns5025463121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी से सोहाव में लगेगा वालीबाल का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी से सोहाव में लगेगा वालीबाल का महाकुंभ
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के समन्वय एवं जिला खेल कार्यालय बलिया के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दो से पांच जनवरी 2020 तक सेवा संघ इंटर कालेज सोहाव के खेल मैदान पर आयोजित होगा।
प्रतियोगिता की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी बलिया डॉ. अतुल सिन्हा ने देते हुए बताया कि खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व भोजन व्यवस्था की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, पवन राय, सच्चिदानंद राय, नीरज राय, भरत राय, कमलेश कुमार सिंह, कमल शशिकांत राय, मोहम्मद इजराइल, मारुति नंदन राय, अतुल, रोहित, धर्मेंद्र पांडेय आदि को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां दी गई हैं । विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता में आजमगढ़, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, झांसी, अलीगढ़, लखनऊ, बाँदा, गोंडा, वाराणसी, मिर्जापुर, कानपुर, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या मंडल के अतिरिक्त स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया, बाँदा एवं प्रयागराज व स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन दो जनवरी को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर द्वारा किया जाएगा। जबकि चार जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उत्पल राय उपस्थित रहेंगे। वहीं पांच जनवरी को समापन समारोह की अध्यक्षता सांसद बलिया विरेंद्र सिंह %मस्त% करेंगे व समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश उपेंद्र तिवारी रहेंगे । प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्षेत्र के वालीबाल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में अत्यंत उत्साह का माहौल है।