{"_id":"589b301d4f1c1b224a379d34","slug":"vivahita-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से कूंचकर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से कूंचकर विवाहिता की हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा एक विवाहिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। युवती का शव गांव से 500 मीटर दूर उसके चाचा के डेरे पर बुधवार की सुबह मिला। मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस मामले को प्रेम-प्रपंच समेत कई बिंदुओं से जोड़कर जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी रंजना राजभर (25) पत्नी विशाल की मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा ईंट से कूच-कूचकर निर्मम हत्या कर शव चाचा के डेरा पर फेंक दिया। चेहरे पर इस तरह प्रहार किया गया था, ताकि महिला कि पहचान न हो सकें। बुधवार की सुबह जब युवती के चाचा हरिलाल डेरा पर पहुंचे तो भतीजी का शव देखा।
उनकी चीख सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर इक्कठा हो गए और पुलिस एवं उसके ससुराल वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतिका का पति विशाल एवं ससुराल के लोगों के साथ ही भीमपुरा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतिका के भाई सुजीत के तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत एसपी रामप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होेंगे।