फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Viselance team raid at Suremanpur railway station, information also taken from passengers

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर विजलेंस टीम का छापा, यात्रियों से भी ली जानकारी

Thu, 07 Jan 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Viselance team raid at Suremanpur railway station, information also taken from passengers
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी व आरक्षण में रेलकर्मियों द्वारा मनमानी करने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर से विजिलेंस टीम स्टेशन पहुंची। टीम ने बुकिंग में पहुंचकर आरक्षण टिकट पंजिका अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तत्काल आरक्षित पंजिका पर टिकट पाने वाले यात्रियों का नाम और यात्रियों से लिए गए आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ मिलान किया।
विज्ञापन

विजलेंस टीम ने टिकट आरक्षण खिड़की पर कतार में खड़े यात्रियों से पूछताछ की। पूछताछ में यात्रियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया थी। कुछ ने धांधली होने की शिकायत की, तो कुछ यात्रियों ने सब कुछ ठीकठाक बताया। आरक्षण काउंटर से बृहस्पतिवार को दो ही आरक्षित टिकट निकल पाया जिसे विजलेंस टीम ने अपने कब्जे में ले लिया और आरक्षण कराने वालों से पूछताछ की। हालांकि जांच में दोनों टिकट सही निकले। सीआईबी के इंस्पेक्टर नेतराम व इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक ठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed