फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Violation of Corona guideline from park to temple

पार्क से लेकर मंदिर तक कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन

Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Violation of Corona guideline from park to temple
नववर्ष पर जनेश्वर मिश्र पार्क में उमड़ी युवाओं की भीड़। - फोटो : BALLIA
बलिया। एक तरफ नए साल के स्वागत के जश्न की तैयारी को लेकर युवा वर्ग में उत्साह तो दिखा, लेकिन ओमिक्रॉन देश और प्रदेश में तेजी से पांव पसारता जा रहा है। जश्न का आलम यह रहा कि होटल से लेकर पार्क, मंदिर तक किसी ने कोरोना प्रोटोकाल के गाइडलाइन का पालन नहीं किया। कहीं ऐसा न हो जाएं कि जनपद तीसरी लहर की चपेट में आ जाए। इस दौरान कुछे एक लोगों को छोड़ सभी ने बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेसिंग के जश्न मनाया।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने शासन को परेशानी में डाल रखा है। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध हीनता, थकान और दस्त की शिकायत करे तो उसे संदिग्ध मानते हुए उसका तुरंत कोरोना टेस्ट किया जाना चाहिए। बचाव के लिए नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी इसे लेकर जागरूकता नहीं आ रही है। नववर्ष के उत्साह में गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आई।
विज्ञापन

- नए साल के अवसर पर जश्न मनाने के लिए हम लोग जनेश्वर मिश्र पार्क में हैं, लेकिन यह गलत है। हम सभी को देश-प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन मरीज को देखते हुए अपने-अपने घरों पर इंज्वाय करना चाहिए था। लेकिन जश्न के आगे इसका ध्यान नहीं रहा, जो आमजन के द़ष्टिकोण से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णा कुमार, मनियर
- नए साल पर घूमने फिरने के लिए जनेश्वर मिश्रा पार्क अपने दोस्तों के साथ आया हूं। लेकिन यहां किसी ने मास्क नहीं लगाया है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहा है। जिसमें हम लोग भी शामिल है। लेकिन देेश प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मद्देनजर पूरी तरह यह गलत है।
- सतीश कुमार, छाता
- हम भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क में पिकनिक मनाने आए है, जो गलत है। हम लोगों को घर पर ही नए साल का इंज्वाय करना चाहिए था। लेकिन नए साल के उमंग के आगे कोरोना प्रोटोकाल के गाइडलाइन को भूल गए और पार्क में चले आए। यह देशहित में सही नहीं है। इसका भविष्य में ख्याल में रखा जाएगा।

- आकृति सिंह, सुखपुरा
जिस हिसाब से देश व प्रदेेश में ओमिक्रॉन अपना पांव पसारता जा रहा है। इसको लेकर हम सभी कहीं ना कहीं लापरवाही कर रहे है। जिसका जीताजागता उदाहरण नए साल पर जनेश्वर मिश्र पार्क में पहुंचे हजारों लोग हैं। इसको लेकर सभी ने लापरवाही तो की है, लेकिन हम सभी भविष्य में अपने व दूसरों को इसके प्रति जागृत करने का काम करेंगे। ताकि दुबारा इस प्रकार की गलती ना हो।
- श्रेया गुप्ता, राजेंद्र नगर

नववर्ष पर जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट पर उमड़ी युवाओं की भीड़।

नववर्ष पर जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट पर उमड़ी युवाओं की भीड़।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed