{"_id":"630b9a267db11c6fe64a4a25","slug":"villagers-surrounded-the-power-substation-the-workers-were-held-hostage-ballia-news-vns671367929","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, कर्मियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
बलिया। जिले में बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन भी बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप रही। इसे लेकर गड़हा विकास मंच की ओर से बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र का ग्रामीणों ने घेराव किया और कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। करीब चार घंटे बाद एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया।
सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से दो फीडर भरौली और लक्ष्मणपुर संचालित हैं। इनसे करीब 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। पिछले छह महीने से बिजली की आपूर्ति बेपटरी चल रही थी लेकिन सूचना के बावजूद विभाग के आला अधिकारी मौन थे। बीते चार दिनों से तो इस कदर आपूर्ति ध्वस्त रही कि चार दिनों में आठ से नौ घंटे की ही आपूर्ति मिली और वह भी कई किस्तों में। इसे लेकर गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय के नेतृत्व में ग्रामीण सुबह 10 बजे विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर पहुंचे और मुख्य द्वार को बंदकर कर्मियों को बंधक बनाते हुए धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उधर, विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ दुर्गेश ने बताया कि तार बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। संसाधनों का अभाव है। ऐसे में कर्मचारी कैसे निर्बाध बिजली आपूर्ति करा सकते हैं। सूचना के चार घंटे बाद करीब दो बजे मौके पर पहुंचे एसडीओ रंजीत यादव और जेई विपिन सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि 10 दिनों में सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। ग्रामीणों के सामने ही एसडीओ ने अधिशासी अभियंता से बात कर सोहांव से अमांव ताल तक एचटी तार बदलने की बात कही। यह भी आश्वासन दिया कि काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैनों को हटाया जाएगा और उपकेंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। सुरक्षा को लेकर मौके पर भारी संख्या में नरहीं पुलिस भी मौजूद रही।